रविवार, 18 जनवरी 2015

साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

रायसेन जिला साहू समाज समिति की जिला स्तरीय बैठक आज दिनांक 18 जनवरी, 2015 को उदयपुरा में संपन्न हुई जिसमें जिले के विभिन्न भागों से समाज बंधु और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. बैठक में जिला समिति अध्यक्ष श्री शिव दयाल सिमरैय्या जी, श्री ताराचंद जी साहू, जिला समिति के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी सहित उदयपुरा नगर के समाज बंधु और आसपास के साहू समाज बंधु सम्मिलित हुए. माँ कर्मा देवी की आरती के बाद बैठक की कार्यवाही आरम्भ हुई. बैठक में विगत सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन उदयपुरा का आय-व्यय का लेखा-जोखा श्री ओम प्रकाश साहू द्वारा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. आगामी सामूहिक आदर्श सम्मलेन की रूपरेखा बनाने पर भी विचार किया गया और जिला समिति के अगले चुनाव की रूपरेखा पर भी मंथन किया गया. बैठक के बाद सभी समाज बंधुओं के लिए समिति की तरफ से भोजन की व्यवस्था भी की गई.

उदयपुरा नगर पंचायत के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री शिब्बुलाल जी साहू का समाज बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया. विगत सामूहिक विवाह सम्मेलन में योगदान देने वाले समाज बंधुओं का फूल माला और प्रमाणपत्र द्वारा स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन श्री हितेश साहू (बींझा वाले) ने किया.
कार्यक्रम में साहू समाज समिति के सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य श्री सन्देश साहू (शिक्षक), संदीप साहू(कालेज), अनिल साहू शिक्षक (बींझा वाले) , अशोक साहू (पत्रकार) विशेष रूप से उपस्थित रहे.

बुधवार, 14 जनवरी 2015

जिला स्तरीय बैठक 18 जनवरी को उदयपुरा में

जिला साहू समाज संगठन जिला रायसेन की आगामी जिलास्तरीय बैठक आने वाली 18 जनवरी को उदयपुरा नगर में होगी. इस बैठक में आने के लिए सभी पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं. बैठक में सामूहिक आदर्श विवाह सम्मलेन 2014 के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएग और आगामी सामूहिक विवाह सम्मलेन की रूपरेखा तय की जाएगी.

जय साहू समाज
जय माँ कर्मा देवी.


सोमवार, 5 जनवरी 2015

सुविचार

सुविचार

आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है.

कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है.

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत.

बिजलियों का भय त्यागे बिना कोइ वृक्ष ऊँचा नहीं हुआ.

जहाँ चाह है, वहां राह है.

धन्यवाद

आपका
हितेश साहू
पत्रकार

गुरुवार, 1 जनवरी 2015

नूतन वर्ष की शुभकामनायें

सभी साहू समाज बंधुओं और सभी मित्रों को नूतन वर्ष 2015 की हार्दिक शुभकामनायें.
नया वर्ष आपके लिए यश, गौरव और सम्रद्धता से भरपूर हो.

नया वर्ष सभी समाज बंधुओं के लिए एक नया सवेरा हो.
साहू समाज समस्त देश को एक नई दिशा दे, यही मेरी ईश्वर से कामना है.
जय माँ कर्मा देवी, जय साहू समाज.

आपका अपना
हितेश साहू
बींझा, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन
म.प्र.

सोमवार, 5 मई 2014

साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मलेन सफलतापूर्वक संपन्न




साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मलेन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


उदयपुरा नगर में ३ मई 2014, अक्षय तृतीया को आयोजित साहू समाज का निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन सफलता-पूर्वक संपन्न हुआ.
 इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में स्थानीय साहू समाज के अलावा तहसील के विभिन्न ग्रामों के समाज बंधुओं का सक्रिय सहयोग रहा. ग्राम केवट पिपलिया के शिक्षक श्री फूल चंद साहू, ढाडीया वाले डाक्टर साब, मढ़िया वाले मास्साब जैसे कुछ व्यक्ति तो अपनी ड्यूटी के बाद पूरा समय सम्मलेन की व्यवथाओं में लगे रहे. श्री फूलचंद मास्साब और मढिया वाले साहू जी मास्साब ने यह सिद्ध कर दिया की शिक्षक वाकई में बहुत ही जिम्मेदार और चतुर होते हैं. इन दोनों शिक्षकों ने समाज की सेवा में पूरे मनोयोग से सहयोग किया.

साहू समाज सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन उदयपुरा को सफल बनाने के लिए सभी समाज बंधुओं का हार्दिक धन्यवाद. सभी स्थानीय समाज बंधुओंआसपास के साहू समाज बंधुओं,तहसील एवं जिला कार्यकारिणीसमिति के सम्माननीय पदाधिकारियों एवं पधारे हुए सम्माननीय अतिथियों और जन-प्रतिनिधियों के उत्साहपूर्वक सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद.




सम्मेलन में आने वाले सभी समाज बंधुओं का हार्दिक-हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन.


समिति अध्यक्ष
ओम प्रकाश साहू (अनाज व्यापारी)अध्यक्ष साहू समाज समिति तहसील उदयपुरा
एवं सम्मेलन समिति अध्यक्ष साहू समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन २०१४ 
निवासी उदयपुरा
जिला रायसेन म.प्र.मोबाइल नंबर:9993828512


साहू समाज सामूहिक विवाह सम्मलेन उदयपुरा.

मई२०१४शुक्रवार (अक्षय तृतीया)सम्मेलन स्थल :कृषि उपज मंडी समिति के पीछेबम्होरी-गायब्यान रोडउदयपुरासम्मेलन स्थल NH 12 से आधा किलोमीटर की दूरी पर है.ओम प्रकाश साहू,अध्यक्षसाहू समाज सम्मेलन समिति उदयपुरा एवं अध्यक्ष साहू समाज समिति तहसील उदयपुरा


साहू समाज के गौरव:


ग्राम केवट पिपलिया के शिक्षक श्री फूल चंद साहू ने सामूहिक विवाह सम्मेलन उदयपुरा 2014 में सहयोग की मिसाल दी. स्वंय श्री फूल चंद जी मास्साब, उनके दामाद, दामाद जी का पूरा परिवार पूरे समय सम्मेलन में तन-मन-धन से सेवा में लगा रहा. श्री फूलचंद मास्साब के दामादजी के अलावा दामाद जी के सुपुत्र अक्षय तृतीया को पूरे समय कार्यालय की व्यवस्थाओं में लगे रहे. छोटे से बच्चों ने जो उत्साह और सेवा भावना का परिचय दिया उसने फूलचंद जी के परिवार की सेवा भावना की अदभुत मिसाल दी.साहू समाज श्री फूल चंद जी के यश, वैभव और सुख की कामना करती है.

मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

माँ कर्मा देवी जयंती धूमधाम से मनाई


माँ कर्मा देवी जयंती

उदयपुरा। उदयपुरा तहसील में इस वर्ष भी माँ कर्मा देवी जयंती धूमधाम से मनाई गयी। उदयपुरा एवं देवरी नगर में इस अवसर पर सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमे नगर एवं निकटवर्ती ग्रामों के समाज बंधु शामिल हुए। इस आशय कि जानकारी देते हुए साहू समाज जिला रायसेन युवा संगठन अध्यक्ष श्री हीतेश साहू ने बताया कि साहू समाज समिति उदयपुरा इस वर्ष जिला स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन नगर उदयपुरा में करने जा रही है। सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन की तैय्यारियाँ प्रारम्भ कर दी गयीं हैं। माँ कर्मा देवी की कृपा से उदयपुरा नगर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिससे सम्पूर्ण साहू समाज में अत्यंत हर्ष व्याप्त है।